Dhanteras 2022 date – धनतेरस के दिन बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Dhanteras 2022 date – धनतेरस के दिन बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

नमस्कार दोस्तों, आप सब का स्वागत है इस ब्लॉग में, जैसे की आप सब जानते है की त्योहारों का ये मौसम अब पूरी तरह से छा चुका है, हर कोई तैयारी कर रहा है दिवाली के त्यौहार की, बाजार में काफी गहमागहमी है, सबसे पहले कल करवा चौथ का त्यौहार है और फिर आएगा धनतेरस और इसके बाद दिवाली का त्यौहार, इसलिए आप सब के लिए मै प्रयास कर रही हूँ की आपको इसको लेकर ब्लॉग लेकर लगातार आती रहूँ Dhanteras 2022 date – धनतेरस के दिन बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा 

तो सबसे पहले बात कर लेते है धनतेरस के त्यौहार की, बहुत सारे लोग ये जानने के लिए उत्साहित  है की इस बार धनतेरस 2022 कब है, Dhanteras 2022 Date की पूरी जानकारी आपको इस ब्लॉग में मिलेगी और साथ ही आप सब को धनतेरस के शुभ मुहूर्त और पूजन विधि के बारे में पूरी जानकरी दी जाएगी 

धनतेरस 2022 कब है 

हिन्दू पचांग के अनुसार हर साल की इस बार भी धनतेरस का त्यौहार दीपावली से ठीक दो दिन पहले कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है तो इस बार धनतेरस त्यौहार की तारीख 23 अक्टूबर 2022 दिन रविवार  को है, साथ ही साथ आपको बता दे की  इसे धन्वन्तरी या धन त्रयोदशी के रूप में भी जाना जाता है, धनतेरस के दिन भगवन कुबेर, भगवान धन्वन्तरी और माँ लक्ष्मी की पूजा अर्चना की जाती है जिससे आपके घर  में धन धान्य  बना रहता है 

धनतेरस 2022 शुभ मुहूर्त समय 

धनतेरस का त्यौहार इस बार 23 अक्टूबर को मनाया जा रहा है , तो ऐसे में अगर बात करे धनतेरस के शुभ मुहूर्त की तो ये शाम को 5 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर 8 बजकर 16 मिनट तक ही रहेगा ऐसे में तो ये आपके पास मौका है माँ लक्ष्मी, भगवान् कुबेर और भगवान धन्वन्तरी को खुश करने का, ताकि आप घर में सुख शांति और समृधि बनी रहे 

धनतेरस की पूजन विधि 

धनतेरस की पूजन विधि की बात करे तो इसके लिए सुबह उठकर स्नान करके साफ़ वस्त्र पहने, फिर शाम को अपने मंदिर वाली जगह पर भगवान धन्वन्तरी, भगवान कुबेर और माँ लक्ष्मी की स्थापना करे, मंदिर में आप दीपक जरुर जलाये, इसके बाद सफ़ेद मिठाई से भगवान कुबेर और पीली मिठाई से भगवान धन्वन्तरी की पूजा करे और पुष्प अर्पित करे, साथ ही भगवान धन्वन्तरी का पाठ करे और ॐ ह्रीं कुबेराय नमः मन्त्र का जाप जरुर करते रहे

धनतेरस के दिन क्या क्या खरीदना चाहिए

धनतेरस का दिन किसी भी नयी चीज़ को खरीदने के लिए काफी शुभ माना जाता है, इसके इलावा अगर आप कुछ नया शुरू कर रहे है तो ये भी काफी शुभ माना जाता है, धतेरस के दिन बर्तन खरीदने की परम्परा है इसके साथ साथ नयी गाड़ी, नया घर या घर का मुहूर्त भी इस दिन काफी शुभ माना जाता है, इस दिन जो भी ख़रीदा जाता है वो काफी लाभ देता है 

 

Karwa Chauth Mehndi Design 2022 करवाचौथ मेहँदी डिजाईन

 

Karwa Chauth 2022- करवाचौथ शुभ मुहूर्त और चाँद निकलने का समय