Shivratri 2022 : महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
नमस्कार दोस्तों, आप सब को मेरा प्यार भरा नमस्कार, चलिए 2022 के पहले दो महीने तो हम सब ने अच्छे से निकाल लिए है और अब शुरू होने रहा है मार्च का महिना, जहाँ सबको इंतजार रहता है कुछ खास त्योहारों का जैसे की होली कब है 2022 में और शिवजी भगवान यानि की हमारे भोले बाबा की पूजा अर्चना लिए ख़ास दिन महाशिवरात्रि कब है 2022 में, तो आज के इस ब्लॉग में जानेगे Shivratri 2022 date और जानेगे की भोले बाबा की पूजा अर्चना का शुभ मुहूर्त कब है
Mahashivratri 2022 Kab Hai
हमारे हिन्दू पंचांग और हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि एक बड़ा त्यौहार है, इस दिन भोले बाबा, शम्भू नाथ हमारे शिवजी भगवान की पुरे विधि विधान से पूजा की जाती है, भोले के भक्तो के लिए शायद इसे बड़ा दिन नहीं है कोई, इस बार महाशिवरात्रि 01 मार्च 2022 को दिन मंगलवार को है, भगवान शिव की अगर पूजा अर्चना और ध्यान इस दिन अगर सभी भक्त पूरे मन से करते है तो उनकी हर मनोकामना हमारे भोलेनाथ, भोले भंडारी जरुर पूरी करते है
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तारीख को मनाई जाती है
महाशिवरात्रि व्रत 2022
इस साल महाशिवरात्रि 2022 में काफी अच्छे संयोग बन रहे है,इस दिन अगर आप भोले भंडारी, महादेव शिव शंकर की सच्चे दिन से पूजा करते है और शिवरात्रि का व्रत रखते है तो आपकी हर मनोकामना पूरी होंगी और खासकर जिनकी शादी विवाह में कोई बाधा आ रही है तो इस दिन महाशिवरात्रि का ये पावन व्रत रखे, भोले नाथ की कृपा से जल्दी ही शादी के बंधन में बांध जायेंगे, महाशिवरात्री के व्रत की बात करे तो सुबह सुबह उठाकर स्नान करे और मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल अर्पित करे, चन्दन की टीका लगाये, आप चाहे तो शहद दूध भी भोले नाथ शम्भू नाथ को अर्पित कर सकते है
इस दिन गया सच्चे मन से शिवरात्रि व्रत आपको अद्भुत फल देगा, भगवान भोले नाथ कभी भी अपनी भक्तो को दुखी नहीं देख सकते इसलिए वो हमेशा से अपने भक्तो का दुःख, परेशानिया दूर करते आये है
महाशिवरात्रि 2022 पूजा का शुभ मुहूर्त
01 मार्च 2022 दिन वीरवार को महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाया जा रहा है, मंगलवार की सुबह 3 बजकर 16 मिनट पर शुभ मुहूर्त शुरू होगा और ये अगले दिन 2 मार्च 2022 की सुबह 10 बजे तक इसका शुभ मुहूर्त है
महाशिवरात्रि पूजा विधि और व्रत सामान
बात करते है महाशिवरात्रि पूजा विधि की तो अगर आप व्रत कर रहे है तो महाशिवरात्रि पूजा के लिए बेल पत्र, सुगन्धित फूल, धतुरा, भांग, गन्ने का रस, शुद्ध देसी घी, गंगा जल, इत्र, मौली, पञ्च मिठाई, रोली , दही, माता पार्वती के श्रृगार का सामान और साथ में धूप, दीप आदि के साथ भगवान शिव शंकर और माता पार्वती की सच्चे दिल से पूजा आराधना जरुर करे, इसके साथ गायत्री मंत्र और ॐ नमः शिवाय का जाप करते रहे, जय भोले नाथ
Karma Story In Hindi – कर्मो का खेल
एक लौंग फायदे अनेक – लौंग खाने के फायदे ही फायदे