Happy Dussehra 2022- विश्व का सबसे ऊँचा रावण पुतला दहन अम्बाला में

Happy Dussehra 2022- विश्व का सबसे ऊँचा रावण पुतला दहन अम्बाला में

 

नमस्कार दोस्तों, आप सब का स्वागत करती हूँ अपने इस ब्लॉग में, आप सब को दशहरा विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाये, बुराई पर सच्चाई और अच्छाई की जीत का प्रतीक ये दशहरा का त्यौहार आपके जीवन में सुख और समृधि लेकर आए, आपके हर बिगड़े काम बने और आप के सब दुःख भगवान राम हर ले, आज का ये दिन खास इसलिए भी है की इसी दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध कर एक बुराई का अंत किया था, इसलिए आज के इस पावन दिन में आप सब से यही गुजारिश है की हमेशा बुरे कामो से दूर रहे, सच का साथ हमेशा दे और हमेशा सच बोले ताकि आप की जीने की राह आसन हो

दोस्तों दशहरा की एक खास बात ये होती है की इस दिन रावण, कुम्भकरण और मेघनाद के पुतले बनाकर उनका दहन किया जाता है, इसलिए कई हफ्तों से इसकी तैयारी शुरू हो जाती है, रावण के बड़े बड़े पुतले बनाये जाए है पुरे भारत भर में, लेकिन हर बार चर्चा जो होती है वो होती अम्बाला के बराड़ा की, क्यूंकि यही पर विश्व के बड़े रावण के पुतले का निर्माण किया जाता है और फिर इसका दहन किया जाता है, हालंकि इस बार बराड़ा में फिर से रावण के पुतले लगाये है 

अंबाला के बराड़ा में 125 फिट के रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इस पुतले में ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल किया जाएगा। जिससे पॉल्यूशन नही होगा। वहीं इस पुतले का दहन रिमोट के जरिए किया जाएगा। इस पुतले को बनाने में डेड महीने का समय व 10 लाख का खर्च आया है।

अंबाला के बराड़ा में विश्व का सबसे ऊंचा रावण का पुतला जलाया जाएगा। जिसकी ऊंचाई 125 फिट रहेगी। इस पुतले में इको फ्रेंडली पटाखों और आतिशबाजी का इस्तेमाल होगा। जिससे बिल्कुल भी पॉल्यूशन नही होगा। इस पुतले का दहन रिमोट के जरिये किया जाएगा। रावण के इस ऊंचे पुतले को बनाने में डेढ़ महीने का समय लगता है और इसे क्रेनों और जेसीबी की मदद से खड़ा किया जाता है। इसको बनाने का खर्च 10 लाख रुपए आता है। पुतले को खुद श्री रामलीला क्लब बराड़ा के लोग तैयार करते है। इस पुतला दहन कार्यक्रम को देखने हजारों लोग आते हैं। जिसकी व्यवस्था भी काफी मुश्किल काम रहता है। इस रावण के पुतले का रिकार्ड लिम्का बुक में दर्ज है। इससे पहले इसकी ऊंचाई 221 फिट थी लेकिन मैदान की कमीं के चलते इसकी ऊंचाई घटा कर 125 फिट कर दी गयी है। आयोजको का कहना है यदि सरकार मदद करे तो विश्व के सबसे ऊंचे रावण के पुतले को ये और भी बेहतर बना सकते है।

 

Life Changing Tips In Hindi – जीवन में बदलाव कैसे लाये 

 

Health Tips बदलते मौसम में सर्दी खांसी जुकाम से बचने के कारगर उपाय

Spread the love