Dussehra Date 2023: दशहरा कब है 2023 में

Dussehra Date 2023: दशहरा कब है 2023 में

 

नमस्ते आप सब को, जैसा की आप जानते है कि त्योहारों का सीजन अब शुरू होने वाला है, ऐसे में सबसे पहले अब माता रानी की नवरात्रि शुरू होंगे और फिर इसके बाद आएगा दशहरा का त्यौहार, अब हर कोई जानना चाहते है कि 2023 में दशहरा कब है, हर किसी के मन में उत्सुकता है ये जानने के लिए Dussehra 2023 date दशहरा कब है 2023 में

दशहरा 2023 डेट ( Dussehra 2023 date )

दशहरा त्यौहार जिसे हम विजय दशमी के त्यौहार के रूप में भी मनाते है जो की दीपवाली से ठीक 20 दिन पहले आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तारीख को मनाया जाता है, तो इस साल विजयदशमी त्यौहार जिसे हम दशहरा भी कहते  है ये 24 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार को मनाया जायेगा  

यही वो दिन है जिस दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण को उसके बुरे कर्मो की सजा देते हुए वध कर दिया था और पूरी दुनिया को को सन्देश दिया की बुराई का अंत हमेशा बुरा ही होता है, दशहरा का त्यौहार प्रतीक है बुराई परअच्छाई की जीत का, झूठ पर सच की जीत का, इसलिए इस दिन को हिन्दू पर्व में खास माना जाता है 

 

Dussehra Wallpaper HD 

 

यही नहीं विजय दशमी  के दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था, इसलिए भी इस त्यौहार का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है, भारत में तो इस त्यौहार की तो खूब धूम रहती है खासकर बच्चो में काफी उत्साह देखने को मिलता है क्यूंकि इस लगभग हर जगह मेलो का आयोजन भी किया जाता है, दशहरा वाले दिन दिन शाम के समय रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलो का जलाया जाता है, कही जगह तो बहुत ज्यादा पैसे भी खर्चे जाते है इन पुतलो को बनाने में

 

दशहरा का महत्व 

हिन्दू धर्म में दशहरा का अपना ही एक खास महत्त्व है, वैसे तो हर त्यौहार का खास महत्व होता है और ऐसा हमारे वेदों में भी लिखा हुआ है,ऐसे ही दशहरा अपना कहस महत्व रखता है, इस दिन भगवान् राम की रावण पर जीत का जश्न पूरी धूमधाम से मनाया जाता है यही नहीं इस दिन अस्त्र-शस्र की पूजा का विधान भी है, किसान भी नयी फसलों का जश्न मनाते है, बच्चो के लिए भी दशहरा का अपना ही महत्त्व है है क्यूंकि हर स्कूल में दशहरा पर निबंध जरुर पढ़ाया जाता है क्यूंकि इससे सीख मिलती की कभी अहंकार में नहीं रहना चाहिए, और कभी भी बुराई का साथ नहीं देना चाहिए, देर सवेर बुराई का अंत होना निश्चित है

 

दशहरा 2023 का शुभ मुहूर्त 

बुराई पर सच्चाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी का त्यौहार 24 अक्टूबर 2023 को मनाया जा रहा है ऐसे में अगर इसके मुहूर्त की बात करे तो इस बार दशमी की जो तिथि है वो 23 अक्टूबर 2023 दिन सोमवार को शाम 5 बजकर 44 मिनट से शुरू होने जा रही और ये अगले दिन 24 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार दोपहर के 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगी तो ऐसे में विजयदशमी दशहरा का त्यौहार 24 अक्टूबर 2023 को ही मनाया जाएगा 

Quality Of life को कैसे करे इम्प्रूव : बेहतर जीवन कैसे अपनाये