Dussehra 2022 Date – दशहरा कब है 2022 में

Dussehra 2022 Date – दशहरा कब है 2022 में

 

नमस्ते दोस्तो, आप सब को जय माता दी, आज से माता रानी के नवरात्रे शुरू हो चुके है, आज पहला नवरात्र है, बस आप सब के जीवन मे खुशियों का आना लगा रहे और सुख समृद्धि से आपके जीवन मे खुशहाली बनी रहे, माता रानी आप सब के दुखों को हर ले और सुख से भरपूर आपको जीवन दे, जैसा कि आप जानते है कि नवरात्रो के बाद सबको इन्तजार रहता है कि दशहरा कब है, हर कोई जानना चाहता है Dussehra 2022 date दशहरा कब है 2022 में

 

दशहरा 2022 तारीख और डेट

 

दशहरा त्यौहार जिसे विजय दशमी के त्यौहार के रूप में भी मनाते है जो की दीपवाली से ठीक 20 दिन पहले आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तारीख को मनाया जाता है, तो इस साल विजयदशमी त्यौहार जिसे हम दशहरा भी कहते  है ये 5 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को मनाया जाएय्गा  यही वो दिन है जिस दिन भगवान् राम ने लंकापति रावण को उसके दुस्सहास की सजा देते हुए वध किया था और बताया की बुराई का अंत हमेशा बुरा ही होता है, दशहरा का त्यौहार प्रतीक है बुराई पर अच्छाई की जीत का, झूठ पर सच की जीत का, इसलिए इस दिन को हिन्दू पर्व में खास माना जाता है 

 

Dussehra Wallpaper HD 

 

यही नहीं विजय दशमी  के दिन माँ दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था, इसलिए भी इस त्यौहार का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है, भारत में तो इस त्यौहार की तो खूब धूम रहती है खासकर बच्चो में काफी उत्साह देखने को मिलता है क्यूंकि इस लगभग हर जगह मेलो का आयोजन भी किया जाता है, दशहरा वाले दिन दिन शाम के समय रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के पुतलो का जलाया जाता है, कही जगह तो बहुत ज्यादा पैसे भी खर्चे जाते है इन पुतलो को बनाने में

 

दशहरा का महत्व 

हिन्दू धर्म में दशहरा का अपना ही एक खास महत्त्व है, वैसे तो हर त्यौहार का खास महत्व होता है और ऐसा हमारे वेदों में भी लिखा हुआ है,ऐसे ही दशहरा अपना कहस महत्व रखता है, इस दिन भगवान् राम की रावण पर जीत का जश्न पूरी धूमधाम से मनाया जाता है यही नहीं इस दिन अस्त्र-शस्र की पूजा का विधान भी है, किसान भी नयी फसलों का जश्न मनाते है, बच्चो के लिए भी दशहरा का अपना ही महत्त्व है है क्यूंकि हर स्कूल में दशहरा पर निबंध जरुर पढ़ाया जाता है क्यूंकि इससे सीख मिलती की कभी अहंकार में नहीं रहना चाहिए, और कभी भी बुराई का साथ नहीं देना चाहिए, देर सवेर बुराई का अंत होना निश्चित है

 

दशहरा का शुभ मुहूर्त 

 

बुराई पर सच्चाई की जीत का प्रतीक विजय दशमी का त्यौहार 5 अक्टूबर 2022 को मनाया जा रहा है ऐसे में अगर इसके मुहूर्त की बात करे तो इस बार दशमी की जो तिथि है वो 4 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 21 मिनट से शुरू होने जा रही और ये अगले दिन 5 अक्टूबर 2022 दिन बुधवार दोपहर के 12 बजे तक रहेगी तो ऐसे में विजयदशमी दशहरा का त्यौहार 5 अक्टूबर 2022 को ही मनाया जाएगा 

 

Bacho ki height kaise badhaye बच्चो की हाइट बढ़ाने का तरीका

 

Navratri 2022 Date – शारदीय नवरात्री शुरू हो रहे है 26 सितम्बर 2022 से