Chhath Puja 2022 महापर्व छठ पूजा हुई आज से हुई शुरू

Chhath Puja 2022 महापर्व छठ पूजा हुई आज से हुई शुरू

 

नमस्ते, आप सब का स्वागत है इस ब्लॉग में, दोस्तों जैसा की आप जानते है की दिवाली, भैया दूज, विश्वकर्मा डे, गोवर्धन पूजा की समाप्ति अब हो चुकी है लेकिन अब Chhath Puja 2022 महापर्व छठ पूजा हुई आज से हुई शुरू, देखिये ये सबसे कठिन उपवास में से एक है जिसमे 36 घंटे तक निर्जला उपवास रखना होता है जिसके लिए एक वाकई में मजबूत दिल और दिमाग की जरुरत होती लेकिन इसके लिए मै उन सबको salute करती हूँ जो इस कठिन उपवास को रखते है, वाकई में आप लोग काफी महान है

 

बात करे अगर छठ पूजा की तो ये कार्तिक माह के चतुर्थी तिथि को इसकी शुरुआत होती है  जिसमे पहले दिन नहाय खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य और चौथे दिन उगते सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है। उसके बाद व्रत का समापन किया जाता है। 

 

छठ पूजा को लेकर आज बाजारों व बस स्टैंड पर भीड़ लगी हुई है। लोग छठ पूजा को लेकर सामान खरीद रहे हैं। इसमें भगवान सूर्य और छठी माता की उपासना की जाती है। महिलाएं व पुरुष 36 घंटे का निर्जला उपवास रखते  हैं।

 

Chhath Puja 2022 Wallpaper : Download here

 

महिलाओं का कहना है कि यह व्रत बच्चे, परिवार, बीमारी, धन-संपत्ति से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी इस व्रत को रखा जाता है। यह हमारा सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। यह व्रत श्रद्धा और प्यार से रखा जाता है। यह व्रत 3 दिन बिना नमक, मीठा, अन्न,जल के व्रत रखा जाता है। यह व्रत फलदायक होता है। जिसके कोई संतान नहीं होती वह इस व्रत को रख सकता है और उसका संतान की प्राप्ति होती है।

 

छठ पूजा का बहुत बड़ा महिमा है। हम इस व्रत को 6 साल से करते आ रहे हैं। अगर किसी को कोई भी प्रकार की दिक्कत हो छठी मैया उसको पूर्ण करती है। यह व्रत पति,पुत्र एवं खुशी के लिए भी रखा जाता है। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। सूर्यदेव को अर्ध्य देने के बाद इस व्रत की समाप्ति होती है।

How to change life – एक साल में लाइफ को कुछ ऐसे बदले

 

Home and Kitchen Care tips

 

 

 

 

Spread the love