शारदीय नवरात्री 2021 शुरू होंगे 7 अक्टूबर से – जय माता दी

शारदीय नवरात्री 2021 शुरू होंगे 7 अक्टूबर से – जय माता दी

सबसे पहले आप सब को जय माता दी, माता रानी की कृपा आप सब पर बनी रहे, सबके जीवन में खुशियाँ और सफलता बनी रहे, माता रानी की कृपा से आप सब के बिगड़े काम बने बस यही मेरी मनोकामना है आप सब के लिए माता रानी से, अक्टूबर 2021 के त्योहारों की बात करे तो सबसे पहले शुरुआत शारदीय नवरात्रों से हो रही और उसके बाद ही दशहरा आएगा शारदीय नवरात्री 2021 शुरू होंगे 7 अक्टूबर से – जय माता दी 

Navratri 2021 Date  ( नवरात्री कब से है )

नवरात्री साल में दो बार आते है और हर साल की तरह शारदीय नवरात्री का प्रारम्भ इस बार भी आश्विन मास की शुक्ल प्रतिपदा तिथि से ही होगा, नौ दिन तक माँ जगदम्बा के 9 रूपों की पूजा की जाती और फिर  अष्टमी को माता रानी की कंजके बिठाई जाती है, जिसमे छोटी कन्याओं का पूरे श्रध्दा भाव से पूजन किया जाता है, इस साल शारदीय नवरात्र 7 अक्टूबर से शुरू होंगे और इसका समापन 15 अक्टूबर को होगा 

नवरात्री के घटस्थापना, कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 

इस साल शारदीय नवरात्रों का शुभारम्भ 7 अक्टूबर 2021 दिन वीरवार से हो रहा है और इस दिन आप कलश स्थापना यानी की घटस्थापना कर सकते है, इसके शुभ मुहूर्त का समय है सुबह 6 बजकर 17 मिनट से लेकर 7 बजकर 7 मिनट तक 

माता रानी के नवरात्रे अक्टूबर 2021

पहला नवरात्रा, 7 अक्टूबर 2021 दिन वीरवार 

माता रानी के प्रथम नवरात्रे में माँ शैलपुत्री की पूजा की जाती है

दूसरा नवरात्रा, 8 अक्टूबर 2021, दिन शुक्रवार 

माता रानी के दुसरे नवरात्रे में माँ ब्रह्मचारिणी की पुरे विधि विधान से पूजा की जाती है

तीसरा नवरात्रा, 9 अक्टूबर 2021, दिन शनिवार 

माता रानी के तीसरे नवरात्रे की बात करे तो इस दिन माँ चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है 

चौथा नवरात्रा, 10 अक्टूबर 2021, दिन रविवार 

माता रानी के नवरात्रों में चौथे दिन माँ कुष्मांडा की पूजा का विधान है 

पांचवा नवरात्रा, 11 अक्टूबर 2021, दिन सोमवार 

माता रानी के पांचवे नवरात्रे में माँ स्कंदमाता की पूजा की जाती है 

छठा नवरात्रा, 12 अक्टूबर 2021, दिन मंगलवार 

माता रानी के छठे नवरात्रे के दिन माँ कात्यायनी की पूजा का विधान है 

सातवाँ नवरात्रा, 13 अक्टूबर 2021, दिन बुधवार 

माँ रानी के नवरात्रे के सातवे दिन माँ काली की पूजा की जाती है 

आठवां नवरात्रा, 14 अक्टूबर 2021, दिन वीरवार 

दुर्गा अष्टमी के दिन माँ महागौरी की पूजा की जाती है

नौवां दिन, 15 अक्टूबर 2021, दिन शुक्रवार 

महानवमी के इस दिन कन्या पूजन का भी विधान है 

दसवां दिन, 16 अक्टूबर 2021, दिन शनिवार 

इस दिन दुर्गा विसर्जन किया जाता है, नवरात्री व्रत का पारण पूरी श्रध्दा से किया जाता है और इस दिन ही बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक यानी की दशहरा का त्यौहार भी मनाया जाता है 

Parenting Tips – बच्चों को ज़िम्मेदार कैसे बनाये

Cyber Safety Tips – साइबर सेफ्टी टिप्स इन हिंदी

ॐ बोलने के फायदे और Om उच्चारण से होने वाले शारीरिक लाभ

 

Spread the love

1 thought on “शारदीय नवरात्री 2021 शुरू होंगे 7 अक्टूबर से – जय माता दी”

Comments are closed.